Tranding
Fri, 17 Apr 2026 02:23 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 13 जनवरी को पश्चिम चंपारण का संभावित दौरा होगा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 13 जनवरी को पश्चिम चंपारण का संभावित दौरा होगा,उनके जनसभा कार्यक्रम के लिए बड़ा रमना मैदान में होने की संभावना व्यक्त की जा रही है, इसके लिए सारी तैयारी की जा रही हैं,इसमें स्थानीय स्तर पर भाजपा सांसद,विधायक, जिला पदाधिकारी,जिला उप विकासआयुक्त,जिला पुलिस अधीक्षक,समस्तीपुर रेल मंडल के प्रबंधक,डीआरएम,विनय श्रीवास्तव,एडीआरएम,डीके सिंह के साथ बैठक की गई। बैठक के बाद सभी उच्च पदाधिकारी ने हवाईअड्डा मैदान,बड़ा रमना मैदान का जायजा लिया,इस पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई,इस चर्चा में स्थानीय सांसद,संजय जयसवाल भी शामिल रहे। प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला स्तर पर केंद्र प्रायोजित योजनाओं की सूची बनाने का काम शुरू कर दिया गया, इसमें रेलवे केआरओबी राष्ट्रीय उच्च पथ सुगौली की गैस परियोजना का उद्घाटन समेत अन्य कई परियोजनाएं शामिल हैं,हालांकिअभी तक प्रशासनिक तौर पर कोई भी कुछ बताने से इनकार कर रहा है,वैसे चर्चा है कि प्रधानमंत्री का दौरा 13 जनवरी को हो सकता है।शहर में भारतीय जनता पार्टी केअधिकारियों, सांसद,विधायकों,पूर्व विधायकों की बैठक का दौर शुरू हो गया है।भाजपा की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारीआरंभ कर दी गई है।विश्वसनीय सूत्रों से संवाददाता को पता चला है कि प्रधानमंत्री का जनसभा बड़ा रमना मैदान में होने की प्रबल संभावना व्यक्त की जा रही है,यहां से विभिन्न प्रकार के करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन,शिलान्यास भी करेंगे।संवाददाता को पता चला है कि प्रधानमंत्री नरेंद् मोदी एन एच 28 बी को जोड़ने वाली रामगढ़वा, सुगौली,मोतिहारी,आरओबी का उद्घाटन सुगौली सेमरा में स्थापित,इंडियनऑयल कार्पोरेशन के उन्नयन कार्य की शुरुआत,बेतिया दीघा एन एच कार्य का शुभारंभ बेतिया पखनाहा,तमकुही एन एच 727 ए ए ए का कार्यआरंभ भी शामिल है।इसके साथ ही वे रैली को भी संबोधित करेंगे,यह प्रधानमंत्री की लोकसभा की शुरुआत की रैली मानी जा रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
124

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap