Tranding
Tue, 14 Apr 2026 07:51 PM

स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट मुज़फ्फरपुर बिहार।

जिले में क्रियान्वित स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्य प्रगति की समीक्षा जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार ने किया। नगर आयुक्त नवीन कुमार ने परियोजना के तहत विभिन्न प्रकार के चल रहे कार्याें की प्रगति को बिन्दुवार अवगत कराया। बैठक में संबंधित कार्य एजेंसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थें। स्मार्ट सिटी के रूप में मुजफ्फरपुर शहरी क्षेत्र का चयन हुए कांफी दिन बीतने के बाद कार्यों में धीमी प्रगति पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। लगभग सभी परियोजना में थोड़ा-थोड़ा कार्य शेष रह गया है, कार्य एजेन्सी को तेजी से कार्य करने का सख्त निदेश दिया गया। इस परियोजना में 3 लेक का भी सौन्दर्यीकरण और निर्माण होना है। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि जल्द से जल्द लेक निर्माण को जल्द पूरी करें। मानव संसाधन को बढ़ाकर एक ही समय में सामानान्तर रूप से बचे हुए काम करें। स्टेडियम, स्वीमिंग पुल, सिटिंग, ग्राउन्ड, बाॅलीवाॅल, बास्केटवाॅल क्षेत्र आदि का कार्य को अंतिम रूप से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की गुणवता में कमी रहने पर टेक ओवर की प्रक्रिया पूरी नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त शहर के प्रमुख चैक-चैराहों यथा मिठनपुरा, हांथी चैक, अघोरिया बाजार, कल्याणी चैक पर सौन्दीर्यकरण और अन्य कार्य किये जाने हैं। सिबरेज निर्माण, आई.सी. चेम्बर, पाईप लाईन का कार्य भी ईमली चट्टी, अखाड़ाघाट, मिठनपुरा, माड़ीपुर क्षेत्रों में किया जाना है। संबंधित एजेंसियों को मानव संसाधन बढ़ाकर तेजी से कार्य करने का निदेश दिया गया, अन्यथा कार्य मुक्त करने की कार्रवाई करने का निदेश भी नगर आयुक्त को दिया गया।*

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
131

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap