दो दिनों से लापता युवती का अध् जला शव मिला, फैली सनसनी,मचा कोहराम
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
बगहा पुलिस जिला के बाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के सेमराडीह गांव के सरेह में एक 19 वर्षीय युवती का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई,कोहरमा मचा हुआ है। ग्रामीण ने संवाददाता को बताया कि इस घटना से पूरे ग्रामीण क्षेत्र को लोग दहशत में हैं। मृतिका की पहचान गांव के उदित महतो की पुत्री,नेहा कुमारी के रूप में की गई है। पिछले दो दिनों से लापता थी।पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजन ने संवाददाता को बताया कि निशा अपनी मां के साथ गांव में आयोजित अष्टयाम देखने के लिए गई थी,देर रात दोनों सोच के लिए घर से बाहर निकली थी, इसी दौरान युवती अचानक लापता हो गई।परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस को तत्काल सूचना दी गई,गांव के पास सरेह में अधजला शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई,शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। प्रभारी एसपी,निर्मला कुमारी ने संवाददाता को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्टआने की बाद ही मौत के सही कारण का पर्दाफाश किया जा सकेगा।पुलिसऑनर किलिंग समेत अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।