Tranding
Wed, 01 Apr 2026 02:24 PM

'बुद्ध धम्म और संघ'विषय पर परिचर्चा सह सभा का आयोजन।

वक्ताओं ने कहा -महाबोधि महाविहार को मुक्त करो 

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के डोभी प्रखंड स्थित हरदवन गांव में संस्कृत कॉलेज के निकट महावीर जयंती के अवसर पर 'बुद्ध धम्म और संघ' विषय पर परिचर्चा सह सभा का आयोजन किया गया। परिचर्चा के दौरान हरदवन में विनयधर उपाली बुद्ध विहार निर्माण का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आए महाबोधि महाविहार मुक्त करो धरना के प्रभारी भदंत प्रज्ञाशील महाथेरों ने बोधगया टेंपल अधिनियम 1949 को रद्द करने की मांग उठाते हुए कहा कि सरकार अधिनियम में बदलाव कर शीघ्र ही महाबोधि महाबिहार का प्रबंधन बौद्धों के हाथ में सौंपा जाए ।कार्यक्रम में उपस्थित अन्य बौद्ध धर्मावलंबियों में सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के भंते धम्मानंद, बौद्ध विहार (औरंगाबाद) के सरजू प्रसाद मेहता, बुद्ध मिशन के प्रदेश संयोजक डॉ. के के बौद्ध ,परमेश्वर पासवान, घोड़ाघाट पंचायत के मुखिया चंद्रदेव यादव, भाकपा माले नेता राम लखन प्रसाद ,सुरेश प्रसाद ,राजद के बाराचट्टी प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव यादव ,उमेश दास, इतवारी मंडल ,संजय दास, विशुनधारी बौद्ध ,रामकेश्वर मांझी समेत बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु भी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी गिद्धेश्वर यादव एवं संचालन भंते ऊपाली उर्फ सूर्यदेव शास्त्री ने की।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap