बलिया में ईद-उल -फितर त्योहार के दृष्टिगत शांति सुरक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक ने किया भ्रमण
धनंजय कुमार शर्मा
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ ईद-उल-फितर त्योहार के दृष्टिगत शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना कोतवाली अंतर्गत विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी/ कर्मचारी गण को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
आज दिनांक (21.03.2026) को
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा ईद -ऊल -फितर त्योहार के दृष्टिगत जिला थाना कोतवाली अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर भ्रमण का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मौजूद लोगों से वार्ता की गई तथा त्योहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलजुल कर मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई एवं अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने और त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली क्षितिज त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।
इसी बीच जनपद बलिया के सभी स्थानों पर ईद -उल -फितर की नमाज सकुशल संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसपी ने ईद- उल- फितर की नमाज सकुशल संपन्न होने पर जनपद पुलिस को धन्यवाद देते हुए जनपद वासियों को ईद- उल -फितर की बधाई दी।