Tranding
Sat, 30 May 2026 01:40 PM

पुलिस अधीक्षक ने किया थाना सोनौली, पुलिस चौकी सोनौली एवं चौकी खनुआ का आकस्मिक निरीक्षण

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार तथा थाना/चौकी के कार्यों की प्रभावी समीक्षा के उद्देश्य से आज थाना सोनौली एवं पुलिस चौकी सोनौली तथा चौकी खनुआ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात, अभिलेखों की अद्यतन स्थिति तथा साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही थाने में पंजीकृत लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंटों के तामील, अपराध नियंत्रण एवं जन-शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना/चौकी पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को जनता के साथ शालीन व्यवहार करने, शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने, संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी रखने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, नियमित पैदल गश्त, रात्रि गश्त एवं चेकिंग अभियान तेज करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना भी की गई।

निरीक्षण के समय थाना/चौकी के प्रभारी अधिकारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
42

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap