Tranding
Sat, 30 May 2026 05:39 PM
अपराध / Jun 26, 2023

ट्रेन से कटकर एक युवक की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बेतिया सुगौली रेलखंड पर बेतिया पूर्वी ढाला के पिलर संख्या 209 के नजदीकअज्ञात ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई है।प्रातकाल यह घटना घटी। मृतक की पहचान मुफस्सिल थानाअंतर्गत लालगढ़ गांव वार्ड नंबर 4 निवासी,शिवकुमार प्रसाद के पुत्र,चंदन कुमार,उम्र 26 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर जीआरपी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव का पहचान किया,देखा कि बेतिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी ढाला के समीप पोल संख्या209/3,209/4 के बीच क्षत-विक्षत स्थिति में पड़ा हुआ है,पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत किसी अज्ञात ट्रेन से कटकर हो गई है। पहचान होने के बाद इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
145

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap