Tranding
Sat, 28 Feb 2026 08:43 PM
अपराध / Jan 14, 2026

पत्नी अपने प्रेमी संग नगदी आभूषण लेकर हुई फरार, प्राथमिकी हुई दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महिला अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई महिला ने अपने साथ 1लाख 20हजार रुपया नगद ₹2 लाख रुपए कीमत की सोने चांदी के जेवर,कपड़े इत्यादि लेकरअपने प्रेमी संग फरार हो गई।पति नेअपनी पत्नी के गायब होने की सूचना शिकारपुरा थाने को दी। पुलिस को सूचना मिलने पर, जांच शुरू कर दी है।पुलिस को पति ने बताया कि उसके दो बच्चे,एक 6 साल की पुत्री है,पति ने संवाददाता को बताया कि शादी होने के बाद वह हमेशाअपने मायके जाया करती थी,हमेशा किसी फोन पर बात करती थी,ससुराल से किसी न किसी तरह से बहाना बनाकर,लड़ाई झगड़ा कर, अपने मायके चली जाती थी, वहां जाकरअपने प्रेमी से संलग्न थी।उसके मायके वाले हमेशा उसके ससुरालआया जाया करते थे।कुछ दिनों से वह ससुराल में रहती थी, पति और परिजन जब घर में नहीं थे तो मौका का फायदा उठाकर उसने अलमारी में रखे 1लाख 20 हजार नगद, ₹2 लाख का सोनेचांदी का जेवर, बेसकीमती कपड़े के साथ अन्य सामान लेकरअपने प्रेमी संग फरार हो गई। पति ने संवाददाता को बताया कि उसके मायके में उसके घर के बगल के एक युवक,राकेश पटेल सेअवैध संबंध था,कई महीने तक वह बेतिया में उसके साथ रहा करती थी।

पुलिस गहनता से इस घटना की जांच कर रही है।पति ने बताया कि मुझे,मेरे परिजनों को फसाने के लिए वह कुछ भी कर सकती है।पुलिस घर से भागी हुई महिला की तलाश कर रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
8

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap