मनरेगा का नाम बदल "जी राम जी योजना" के विरोध मे धरना प्रदर्शन
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
जिला समाहरणालय के समक्ष 11:00 बजे दिन से दोपहर 3:00 बजे तक महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, (मनरेगा)का नाम बदल,"जी राम जी योजना" करने के विरोध में भीमरावअंबेडकर के प्रतिमा पर पुष्पअर्पत कर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम केअनुसार जिलाअध्यक्ष, प्रमोद सिंह पटेल की अनुपस्थिति में, समस्त कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व जिलाअध्यक्ष,भूषण दुबे के नेतृत्व में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में, जिलाअध्यक्ष, प्रमोद सिंह पटेल,अब्दुल कलाम जोहरी डॉक्टर अब्दुल हसन, इश्तियाक अहमद, मोहम्मद हसन खान,दीपेंद्र कुमार मिश्रा, सिद्धांत शुकुल गौरव कुमार मिश्रा, मुमताज अली, विक्रम महतो,विश्वनाथ शर्मा गौतम कुमार राम, गिरिजा देवी, इंदु देवी,सुदामा देवी, सोना देवी, लक्ष्मी देवी, दर्शन पासवान, शशिकुमार आदि उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम की जानकारी,संवाददाता को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से, मोहम्मद हसन खान, संगठन सह कार्यालय प्रभारी,जिला कांग्रेस कमेटी पश्चिम चंपारण ने दी है।