Tranding
Tue, 14 Apr 2026 11:26 PM

बिल्थरारोड के राधिका मैरेज हाल में हिंदू सम्मेलन सकुशल संपन्न

धनंजय कुमार शर्मा

बिल्थरारोड, बलिया, उत्तर प्रदेश

नगर में बेल्थरा रोड नगर के विवेकानंद बस्ती का हिंदू सम्मेलन,राधिका मैरिज हाल में सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्पार्चन से हुआ।ये कार्यक्रम हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति बेल्थरा रोड नगर के द्वारा आयोजित किया गया। सम्मेलन में मंचासिन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक श्रीमान सुरजीत,आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बर्नवाल,संत चरण खैरा मठ के पीठाधीश्वर मौनी बाबा,मातृशक्ति से मीनाक्षी मिश्रा एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष गुरजीत सिंह का संघ के पदाधिकारीगण अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन के माध्यम से मुख्य वक्ता सुरजीत ने कहा कि यह पुस्तक सम्मेलन हिंदू परंपरा, संस्कृति और पहचान की रक्षा के लिए आयोजित किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी हिंदू बनी रहें। सुरजीत ने जोर देकर कहा कि हिंदुत्व को बचाना ही भारत को बचाना है, क्योंकि भारत की आत्मा और पहचान हिंदुत्व से जुड़ी है।"अपने संबोधन के दौरान उन्होंने बताया कि सामाजिक समरसता,कुटुंब के साथ एक जुट होकर रहते हुए पर्यावरण की रक्षा करना ही सभी हिंदू समाज का कर्तव्य है। इस से हमारा राष्ट्र शशक्त एवं समृद्ध होगा।

कार्यक्रम के दौरान "जय श्री राम,भारत माता की जय,बंदे मातरम के उद्घोष से पूरा माहौल गुंजायमान हो गया।

कार्यक्रम के अंत में भारत माता के समक्ष दिव्य आरती की गई।कार्यक्रम का समापन विद्वानों द्वारा भव्य गंगा जी की आरती एवं प्रभु श्री राम चन्द्र जी की आरती "हे राजा राम तेरी आरती उतारूं" के साथ हुआ।आरती से पहले शंखनाद हुआ।जिससे पूरा माहौल भक्ति में डूब गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत कार्यवाह विनय, जिला प्रचारक रसड़ा अनुपम,जिला कार्यवाह सतीश,जिला संपर्क प्रमुख डॉ अमित सिंह,नगर संघचालक संजय बर्नवाल, नगर कार्यवाह पवन वर्मा,अजय पटेल,सर्वजीत वर्मा, प्रदीप सोनी, जयशिव यादव, भरत जायसवाल, मोहन मद्वेशिया, हेमंत शुक्ला, राजेश गुप्ता, रमेश अग्रवाल, गोरख मद्बेशिया, जय प्रकाश गिरि, डा० डी० के ० श्रीवास्तव, विवेक सर्राफ, बलराम वर्मा, कामाख्या पाण्डेय, पिंटू मौर्या,एवं ढेरों संख्या में कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में हिंदू जनमानस से बंधु व मातृशक्ति की उपस्थिति भी रही। विचार परिवार के भी सम्मानित महानुभाव की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच का संचालन डॉ आलोक गिरी ने किया।

Karunakar Ram Tripathi
34

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap