मानवाधिकार दिवस पर निकाली गई जन जागरूकता रैली।
सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
मानवाधिकार संगठन एवं सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में मानवाधिकार जन जागरूकता रैली टाउन हॉल गांधी प्रतिमा से निकल जलकल रोड, गोलघर, गणेश चौक, इन्दिरा चौक से होकर वापस गांधी प्रतिमा पर आकर समापन हुआ। रैली में मानवाधिकारों पर पोस्टर, तख्ती, बैनर और स्लोगन, लिखी तख्तियों को हाथों में लेकर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों ने जागरूकता गीत एवं प्रभावशाली नारे मानवाधिकार सबका अधिकार, नहीं किसी पर अत्याचार। समानता का दो उपहार—मानवाधिकार, जन जन यही पुकार मानव गरिमा - मानवाधिकार तथा पर्चे, स्टिकर और जानकारी सामग्री का वितरण करते हुए पदयात्रा निकाली। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं मानवाधिकार विशेषज्ञों का संबोधन हुआ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजि ने कहा कि लोगों में उनके मौलिक अधिकारों के प्रति समझ विकसित करना और समाज को अन्याय, भेदभाव तथा हिंसा के खिलाफ जागरूक बनाना ही संगठन का उद्देश है। ऐसी रैली समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का महत्वपूर्ण माध्यम मानी जाती है। मानवाधिकारों की जानकारी देना – जीवन, स्वतंत्रता, समानता, शिक्षा, अभिव्यक्ति, सुरक्षा जैसे अधिकारों के बारे में लोगों को बताना। भेदभाव और हिंसा को रोकना – जाति, धर्म, लिंग, वर्ग या भाषा के आधार पर होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना। कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना – महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों व अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा का संदेश देना। सामाजिक एकता को मजबूत करना – सभी लोगों को समान सम्मान व न्याय दिलाने के लिए एकजुट करना। कानूनी अधिकारों की जानकारी देना – मानवाधिकार आयोग, शिकायत प्रक्रियाओं और सहायता व्यवस्था के बारे में जागरूक करना।
रैली में पूर्व महापौर डॉ.सत्या पाण्डेय, भानु प्रकाश पांडेय, फिरोजुल हक, पूजा गुप्ता, सरदार जसपाल सिंह, अतुल सर्राफ, अजीज रिजवी, हसन जमाल बबुआ भाई,गुलाम सरवर, सेराज अहमद कुरैशी, मोहम्मद अहमद, मुशर्रफ अली, डॉ. राशिद, तबरेज आलम, बदरुल हक, सतीश मणि त्रिपाठी,तनवीर आलम, कहकशां खान, रेयाजुद्दीन खान, राजू शर्मा, अनिल जायसवाल, मिर्जा कर्रार बेग, तारिक संजुम, नदीम अनवर, मंसूर खान दीपक चौधरी, अरविन्द गुप्ता, सैय्यद वकार आलम आदि उपस्थित रहें।