कार्तिंक उरांव की जयंती आज
जयपुर, राजस्थान
अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष केसी घुमरिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि 29 अक्टूबर बुधवार को बाबा कार्तिक उराँव जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। जयंती कार्यक्रम बुधवार को सांय चार बजे जवाहर सर्किल स्थित होटल झील माउंट में होगा।
इससे पूर्व मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम को अंतिम रुप दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा कार्तिक उराँव जी की जीवनी पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। केसी घुमरिया ने बताया कि देश के महान राजनेता, शिक्षाविद् की जयंती राजस्थान, झारखंड राज्य समेत देश के अनेक राज्यों में श्रद्धापूर्वक मनाई जाती है। जयंती कार्यक्रम कार्तिक बाबा के दिखाए गए मार्ग पर चलने की शपथ लेने का दिन है।