Tue, 05 May 2026 10:53 AM

कौड़ीराम फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से व्यक्ति की मौत

कौड़ीराम, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

कौड़ीराम फोरलेन मार्ग पर गुरुवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से एक 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान सोहगौरा निवासी जयशंकर मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र (56 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज रफ्तार रोडवेज बस ने व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें कौडीराम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लें जाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के दौरान जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।एम्बुलेंस से गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
32

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap