Tranding
Sat, 28 Feb 2026 04:53 PM

छात्र का स्पोर्ट्स कालेज में चयन होने पर क्षेत्र के लोगों में प्रसन्नता

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

नगर पंचायत चौक के बरगदही बसंतनाथ वार्ड के निवासी एवं महाविद्यालय चौक के वरिष्ठ कार्यालय सहायक मनोज नाथ योगी के सुपुत्र अस्मित गोस्वामी का चयन लखनऊ स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज में छठवीं कक्षा में अध्ययन हेतु हो गया है ।बेटे की इस सफलता पर पिता मनोज योगी संग माता सुनीता गोस्वामी ने प्रसन्नता व्यक्त किया है ।अस्मित की सफलता पर दिग्विजय नाथ इंटर कालेज चौक के प्रधानाचार्य डॉक्टर हरिन्द्र यादव एवं संस्कृत प्रवक्ता डॉक्टर राकेश तिवारी ने प्रशस्ति पत्र संग मेडल देकर सम्मानित किया है ।इस क्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर रामपाल सहित दीपेंद्र पाण्डेय, अजय त्रिपाठी, विजय कुमार,डॉक्टर इंगलेश वर्मा,आशीष नाथ योगी आदि दर्जनों लोगों ने अस्मित गोस्वामी के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है ।

Karunakar Ram Tripathi
84

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap