Tranding
Tue, 14 Apr 2026 11:24 PM

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं का विरोध किया।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर शिक्षामंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के नाम सम्बोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, कानपुर नगर के नाम सम्बोधित 13 सूत्रीय जनपदीय समस्याओ का ज्ञापन पूर्व निर्धारित कार्यकम के अन्र्तगत जनपद के सैकड़ों शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुँच कर सामूहिक रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारियों के समूह को सम्बोधित करते हुये प्रदेश संरक्षक रमाकान्त द्विवेदी ने कहा कि शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय की नींव (ईट) है, इनकी जायज मांग प्रदेश सरकार को माननी ही होगी। जिला रविकान्त द्विवेदी ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं का विरोध किया। गोविन्द मिश्रा (जिलामंत्री), केशव पाठक (कोषाध्यक्ष), राधाकृष्ण पाठक, सुभाष चन्द्र द्विवेदी, शारदा सिंह, लवकुश सिंह भदौरिया, श्रीराम, मंजीत सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, राधा वल्लभ तिवारी, कुलदीप सिंह, सुधाकर, विरेन्द्र कुमार, शिरीष बाजपेई महेन्द्र सिंह यादव (प्रभारी बिल्हौर तहसील), छेदालाल, सुरेश द्विवेदी श्रीमती धीरज श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, रूचि ओमर, शिव देवी महिला सुमन दुबे, वंशिका बाजपेई गिरिजाशंकर पाठक, गिरीश चन्द्र वर्मा, राजेश कुमार तिवारी, प्रदीप शुक्ला, चिन्तन अध्यारू, हर्षेन्द्र यादव, राज कुमार, प्रतीश कुमार, राहुल कश्यप, सुरेश जायसवाल मिक्की चावला अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ सदस्य । इसी कम में मण्डल अध्यक्ष श्री बृजेश तिवारी ने धरने में आये समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और एक साथ हुंकार भरकर समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने नारे लगाये ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
120

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap