Tranding
Tue, 21 Apr 2026 02:57 PM

बहनोई बना साली का दीवाना, साली को लेकर फरार,साली को पुलिस ने किया बरामद।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

जीजा और साली का रिश्ता बड़ा हीअजीब होता है,यह संबंध हर धर्म में अपने अपने तौर पर इसकी अलग-अलग मान्यता दी जाती है।मुस्लिम समुदाय में साली को छोटी बहन की तरह मानने का को बताया गया है,इस पर बुरी नजर नहीं रखना है,इससे शादी भी नहीं करनी है,पत्नी के रहते हुए साली से शादी करना या उसका अपहरण करना या किसी और तरह से उसको लुभाना मना किया गया है,यहां तक कि उसको पाप का दर्जा दिया गया।इन दिनों इस तरह की घटना अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में सुनने और देखने को मिल रही है,मगर इसका असर शहरी क्षेत्रों पर भी पडने लगा है। इसी क्रम में,इस तरह की एक घटना स्थानीय बानुछापरओपी थाना क्षेत्र में सुनने को मिला है कि एक जीजा,अरमान अहमद उम्र,28 वर्ष ने अपनी 19 वर्षीय साली को अपनी पत्नी के तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर अपने ससुराल से अपनी साली को ले उड़ा,वह अपनी साली को लेकर अपने घर भी नहीं पहुंचा, इसको लेकर किसी दूसरी जगह फरार हो गया। संवाददाता को पता चला है कि जीजा और साली में प्रेम प्रसंग 2 वर्षों से चल रहा था,और साली भी उससे शादी करने के लिए राजी भी है।अपहृत लड़की की माता पिता लड़की के ससुराल पहुंचे तोआरोपी दामाद के पिता,भोला मियां,अफसाना खातून,छोटाभाई,इरफानआलम ने उन्हें मारपीट कर भगा दिया। लड़की की मां ने संबंधित थाने में अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त लड़की को जौकटिया लड़के के घर से बरामद कर लड़की के परिजन को सौंप दिया।

Karunakar Ram Tripathi
124

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap