Tranding
Fri, 17 Apr 2026 05:49 AM
राजनीति / Aug 03, 2025

छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग में आई तीव्रता।

मुख्यमंत्री आवास घेराव के पोस्टर का किया विमोचन।

जयपुर, राजस्थान।

युवाओं एवं छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रविवार को यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान कुरैशी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें प्रदेशभर से छात्र एवं युवा शामिल हुए। कुरैशी ने विभिन्न समस्याओं को लेकर उपस्थित जनों को संबोधित किया। वहीं उन्होंने छात्र संघ चुनावों को लेकर राज्य सरकार के नकारात्मक रवैये की आलोचना की।

इस दौरान इमरान कुरैशी ने एनएसयूआई द्वारा छात्रसंघ चुनाव की बहाली को लेकर 5 अगस्त को आयोजित मुख्यमंत्री आवास घेराव के पोस्टर का विमोचन एनएसयूआई संभाग प्रभारी मोहित यादव की मौजूदगी में किया।

इस दौरान एनएसयूआई के अनेक युवा साथी भी मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
131

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap