Tranding
Fri, 17 Apr 2026 01:41 AM

डीएसपी सहित 7 पुलिस पदाधिकारी पर न्यायालय में परिवाद हुआ दायर

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय व्यवहार न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के न्यायालय में डीएसपी सहित 7 पुलिस पदाधिकारी पर परिवाद दायर किया गया है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मध्य रात्रि में घर पर पहुंच महिला के साथ गाली गलौज करने केआरोप में यह परिवाद दायर किया गया है। इस परिवाद में नगर के लाल बाजार निवासी,रवि कुमार उर्फ पिन्नू ने बेतिया सदर के डीएसपी,विवेक दीप, मुफस्सिल के थानाअध्यक्ष अभिराम सिंह, बेतिया मुफस्सिल के अवर निरीक्षक, अमरजीत कुमार पाठक,बेतिया नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार,पुलिस निरीक्षक ज्वाला सिंह,बेतिया सदर की महिला थाना प्रभारी ,सुधा मिश्रा सहित 200अज्ञात पुलिस को अभियुक्त बनाया गया है। मुकदमे में आरोप लगाया है कि परिवादी की पत्नी नगर के डीजी गोयंका शिक्षण संस्थान की संचालीका सह निदेशक हैं,11 जनवरी 2025 को वह घर पर अकेली थी,उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

India khabar
88

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap