Tranding
Mon, 02 Mar 2026 04:40 AM

विधायक हंसू राम ने नवनिर्मित पंचायत भवन पर 'हाईमास्क' लाइट लगाने की की घोषणा।

गांव के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार ने खोल दिया है खजाना: मंत्री दानिश आजाद

धनंजय कुमार शर्मा

बेल्थरारोड (बलिया) उत्तर प्रदेश।

विकास खंड सीयर के ग्रामसभा बिठूआ में शनिवार को नवनिर्मित पंचायत भवन का भव्य लोकार्पण उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री दानिश आजाद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गांवों के चहुंमुखी विकास के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए विकास के खजाने का मुंह खोल दिया गया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का सार्थक प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह से संकल्पित हैं। उन्होंने बताया कि बिठूआ गांव में उन्होंने अपनी विधायक निधि से कई विकास कार्य कराए हैं। इस मौके पर विधायक हंसू राम ने नवनिर्मित पंचायत भवन परिसर में प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एक 'हाईमास्क लाइट' लगाने की भी घोषणा की, जिसका ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।

ग्राम प्रधान श्रीमती रेखा गांधी ने गांव में हुए विकास कार्यों का ब्योरा देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में रंगीन इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण, सीसी रोड, सोलर लाइट और स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ (RO) प्लांट लगाने जैसे अहम कार्य कराए गए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि गांव के विकास में आगे भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर उपजिलाधिकारी (SDM) शरद चौधरी और सीयर के खंड विकास अधिकारी (BDO) फैसल आलम ने बुके भेंट कर मंत्री दानिश आजाद का औपचारिक स्वागत किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

लोकार्पण समारोह के दौरान कवि व शायर अरशद हिन्दुस्तानी ने अपने शानदार स्वागत गीत से कार्यक्रम में समां बांध दिया। वहीं, स्थानीय बिरहा कलाकारों ने अपने गीतों के माध्यम से सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला, जिसे उपस्थित भीड़ ने खूब सराहा।

इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

इस भव्य आयोजन में पूर्व सांसद रविंदर कुशवाहा, नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, सभासद राममनोहर गांधी, परवेज हमजा गुड्डू, निलेश दीपू, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अश्वनी गांधी, सभासद नैय्यर, सुखलाल गुप्ता, भाजपा सीयर मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, भाजपा नेत्री रीना राव, प्रमोद सिंह, पंकज मिश्रा, शशि चौरसिया, जयप्रकाश श्रीवास्तव, रणजीत कुशवाहा, बेल्थरारोड व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष तौहीद लारी, पूर्व प्रधान सतीश गुप्ता, ग्राम सचिव तेजबहादुर सिंह, पंचायत सहायक प्रियंका चौहान और सुशीला भारती सहित भारी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap