Tranding
Mon, 01 Jun 2026 07:31 PM
शिक्षा / May 22, 2025

विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की सुरक्षा प्रबंध समिति के सहयोग से सुनिश्चित करें - बीईओ

संतकबीरनगर, उत्तरप्रदेश।

बीईओ मेंहदावल ज्ञानचंद्र मिश्र ने कहा कि गर्मी का मौसम आ चुका है। बच्चों को राहत देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार सभी परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। इस दौरान बच्चों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने बताया कि 27 दिनों तक की छुट्टियों के दौरान विद्यालय में सभी उपलब्ध सुविधाओं की सुरक्षा के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक विद्यालय प्रबंध समिति के सहयोग से सुनिश्चित करें।

उन्होंने गर्मी की छुट्टियों के दौरान शिक्षकों को कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। , शिक्षकों को यह भी कहा गया है कि वे अपने मोबाइल फोन को चालू रखें और ऑनलाइन सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए तैयार रहें। ताकि प्रशासनिक संपर्क बना रहे और किसी भी प्रकार की जानकारी की आवश्यकता होने पर तुरंत उपलब्ध हो सके। सभी शिक्षकों की उपस्थिति 16 जून से अनिवार्य रहेगी। उसी दिन से विद्यालयों का संचालन भी फिर से शुरू हो जाएगा। सभी स्कूलों को इस बदलाव के बारे में पहले ही सूचित किया जा चुका है। शिक्षकों को अपने समय पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शैक्षिक कार्य बिना किसी विघ्न के फिर से शुरू हो सके।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
126

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap