Tranding
Mon, 01 Jun 2026 07:11 PM

स्कूल की छात्रा ने युवक से स्कूल में ही रचाई शादी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बैरिया थाना क्षेत्र के गांव से भाग कर युवती ने शादी रचा ली है। इंटरनेट पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, इस वीडियो में युवती ने पुलिस से निवेदन कर रही है कि वह नीतू कुमार के साथ अपनी मर्जी से शादी रचाई है, हालांकि युवक के परिवार को किसी तरह के परेशानी नहीं है। युवती जो दसवीं की छात्रा है उसके साथ शादी करने के लिए एक युवक स्कूल में घुस गया था,छात्रा का हाथ पकड़ कर खींचने लगा, बताने लगा कि तुमसे शादी करेंगे, जिसका विरोध शिक्षक,छात्रों ने किया,तो नीपू ने विद्यालय में टेबल, कुर्सी, बेंच,जंगला, शीशा आदि सामान तोड़फोड़ कर दिया,इसके बाद विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने भी जाकर मना किया,लेकिन वह नहीं माना,उसके बाद लड़की की मां ने बैरिया थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।थानाअध्यक्ष,अंजेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि लड़की की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।प्रसारित वीडियो के बारे में जानकारी मिली है,जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap