Tranding
Tue, 02 Jun 2026 12:51 AM

क्रिकेट खेलने गया युवक लापता , तलाश जारी

धनंजय शर्मा

बेल्थरा रोड, बलिया। थाना अंतर्गत हल्दीरामपुर निवासी धीरेंद्र कुमार सिंह का पुत्र आदित्य सिंह उर्फ सिक्कू रविवार, 29 जून 2025 से अपरान्ह 1:00 बजे से घर से लापता है। शाम को घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने संभावित जगह सहित परिचितों के यहां तलाश/फोन किया, परंतु सिक्कू का कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने ढूंढने और इंतजार के बाद भी घर नहीं आने पर सोमवार को बालक के गुमशुदगी की रिपोर्ट उभांव थाने में दर्ज करा दी है। परिजनों ने उभांव पुलिस से सिक्कू को तलाशने में मदद की गुहार लगाई है।

सिक्कू की उम्र 13 वर्ष, रंग गेहुंआ, लंबाई लगभग 5 फीट और पहनावे में हरे रंग की शर्ट तथा हाफ पैंट पहने हुए है।

कहीं भी किसी सज्जन को सिक्कू नजर आवे तो कृपया निम्न नंबरों पर सूचित करें।

परिजनों के नंबर-

7068810060, 9616255889, 7054274820

थानाध्यक्ष उभांव 9454403010

क्षेत्राधिकारी रसड़ा 9454401311

पुलिस अधीक्षक बलिया 9454400255

India khabar
91

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap