Tranding
Mon, 01 Jun 2026 10:42 PM

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 44 व्यक्तियों का भुला हुआ फोन वापस

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बेतिया पुलिस नेऑपरेशन मुस्कान के तहत 44 व्यक्तियों का खोया हुआ फोन वापस कर दिया। एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने अपने कार्यालय में लाभार्थियों को मोबाइल सौंपा जून महीने में बरामद किए गए इन मोबाइल की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपयाआंकी गई है। पुलिस की आसूचना इकाई के साइबर टीम ने तकनीकी माध्यमों से इन मोबाइलों को ट्रैक किया। ऑपरेशन मुस्कान की शुरुआत से अब तक 238 लोगों के उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस की कर दिए जा चुके हैं,इन मोबाइल की कुल कीमत लगभग 27 लख रुपए आंकी गई है।

मोबाइल पाने वालों में शोभा देवी सहित कई लोगों ने बताया कि वह अपना फोन मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे बेतिया पुलिस ने मोबाइल ट्रैकिंग करके लोगों का फोन वापस करने के लिए एक वेबसाइट बनाया है,जिस पर उस वेबसाइट पर लोगअपना आधार कार्डअपलोड करके वापसी को सरल बनाने के लिए एक वेबसाइट भी शुरू की है,इस वेबसाइट पर लोग आधार कार्ड,मोबाइल बिल और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। पुलिस सत्यापन के बाद मोबाइल मिलने पर संबंधित व्यक्ति से संपर्क करती है।

Karunakar Ram Tripathi
132

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap