Tranding
Sat, 28 Feb 2026 05:49 PM

10.65 करोड़ के चरस के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

सब की 47वीं बटालियन और पटना की एनसीबी की टीम ने गुप्त सूचना पर सिकटा थाना के वरदाई के पश्चिम ओरिया नदी कैसे साईफन के पास, त्रिवेणी नहर के रास्ते बलथर से रक्सौल जाने वाली सड़क पर 53.820 किलोग्राम चरस के साथ एक तस्कर को पकड़ा गया, तस्कर बाइक पर एक बोरी में चरस लेकर नेपाल के रास्ते बेतिया की ओर जा रहा था। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मझौलिया थाना के नौतनखुर्द गांव निवासी, रामदेव शाह के पुत्र छोटू साह उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई है।इस कार्रवाई में उसकी बिना नंबर की बाइक भी पकड़ी गई है।एसएसबी 47वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट दीपांशु चौहान ने संवाददाता को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक भाई सुबह थैला में चरण लेकर नेपाल से आ रहा है, जिसको पकड़ने के लिए 11 सदस्य टीम बनाकर तैनात किया गया,चरस तस्कर के बाइक से बोरे में रखे हुए 50 पैकेट चरण जिसका वजन 53.280 किलोग्राम था,चरस को बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इस जगत की कीमत 10 करोड़ 65 लाखआंका गया है। इस कार्रवाई में एसएसबी 47वीं बटालियन के इंस्पेक्टर,दुख राम राणा, हेड कांस्टेबल, शैलेश कुमार सहित एसएसबी बटालियन के जवान शामिल थे।

Karunakar Ram Tripathi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap