Tranding
Mon, 15 Jun 2026 07:18 PM

विश्व रक्तदाता दिवस पर एसएनएच मऊ में 18 व्यक्तियों ने किया रक्तदान

एक व्यक्ति द्वारा किया रक्तदान तीन जिंदगी बचाती है:- डॉ सुजीत सिंह

मऊः जनपद मऊ में विश्व रक्तदाता दिवस पर आज शनिवार को शारदा नारायण हॉस्पिटल में एनिमिया फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।इस अवसर पर संबोधन में हॉस्पिटल के मेडिकल डॉयरेक्टर डॉ सुजीत सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान रक्त, प्लेटलेट्स एवं प्लाज्मा के माध्यम से तीन लोगों की जिन्दगी बचाता है। रक्तदान को लेकर लोगों को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। वर्ष मे कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इससे कैंसर होने की संभावना कम हो जाती है। साथ ही वजन कम होना तथा रक्त बनने की प्रक्रिया और तेज हो जाती है।वहीं संस्थान निदेशक डॉ संजय सिंह ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। शारदा नारायण एनिमिया फाउंडेशन द्वारा प्रति माह थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को लगभग 50 यूनिट रक्त दिया जाता है। शारदा नारायण में स्थापित अत्याधुनिक ब्लड बैंक के माध्यम से प्रतिवर्ष से हजारों लोगों को जीवन बचाया जाता है। रक्तदान शिविर में 18 लोगों ने अपने रक्त का महादान किया।

Karunakar Ram Tripathi
108

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap