Tranding
Tue, 14 Apr 2026 08:58 PM

पीएनके इंटरमीडिएट कॉलेज मे शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को उपहार देकर किया गया सम्मानित

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 6 आजाद नगर त्रिपाठी चौक पर स्थित प्रेम नारायण कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज पर महान दार्शनिक, शिक्षक एवं भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर शिक्षक दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी कक्षा के बच्चों के द्वारा अपने क्लासरूम को अच्छे तरीके से सजाकर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने सभी सम्मानित अध्यापकों/अध्यापिकाओ एवं अन्य सभी स्टॉफ को उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया और उपस्थित सभी बच्चों को शिक्षक दिवस के बारे में विस्तार से बताया।

इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य सुजीत विक्टर, नितिन राफेल सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Karunakar Ram Tripathi
113

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap