Tranding
Mon, 01 Jun 2026 09:03 PM

हथकड़ी सरका कर फरार आरोपी को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

पुलिस की गिरफ्त से 1अपराधी हथकड़ी सरका कर फरार हो गया,पुलिस उसकी तलाशी में जुटी हुई है। हथकड़ी सरका कर फरार होने वाला आरोपी मनवापुल थाना क्षेत्र के जोखाहां गांव निवासी श्रीराम का पुत्र,चंदन राम बताया गया है।थानाअध्यक्ष कंचन भास्कर ने संवाददाता को बताया कि चंदन राम को मनवापुल के गुरुवलिया से शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के जवान उसे सुबह कोरोना जांच के लिए स्थानीय सीएचसी में ले गए,सीएचसी में काफी भीड़ थी,पुलिस का कहना है की भीड़ होने का लाभ उठाकर अभियुक्त हथकड़ी सरका कर पुलिस को चकमा देते हुए अस्पताल से फरार हो गया, उसके विरुद्ध थाना क्षेत्र के गोनरिया गांव निवासी उसके ससुर ने 2 जून को प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें अपनी पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाया था, हालांकि पुलिस ने उसकी पुत्री को मुक्त करा लिया था, उसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया था पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

India khabar
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap