Tranding
Mon, 01 Jun 2026 11:28 PM

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला व बालिकाओ को किया गया जागरूक

पुलिस ने विभिन्न स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थलो में कार्यक्रम आयोजित कर सशक्तिकरण का दिया संदेश

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस टीम ने विभिन्न स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थलो का दौरा कर छात्राओं को जागरूक किया। छात्राओं को उनके सुरक्षा के संबंध में कानूनी अधिकारों एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान कर उन्हें सतर्क और सशक्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन मे व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाना है।

मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीमों के सहयोग से सार्वजनिक स्थलो पर जाकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं/ महिलाओ को बाल श्रम, बाल विवाह, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, दहेज उत्पीड़न जैसे महिला अपराधों से संबंधित विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त, उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे वूमेन पॉवर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102 आदि की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने हेतु शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए मिशन शक्ति (फेज-5.0) अभियान से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।

Karunakar Ram Tripathi
180

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap