Tranding
Mon, 01 Jun 2026 12:13 PM

बलिया पुलिस ने निर्गत वारण्ट आदेश के क्रम में तीन वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

धनंजय शर्मा

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस को सफलता मिली है।

बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार माननीय न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया द्वारा निर्गत NBW वारण्ट के आदेश के क्रम में दो वारण्टी अभियुक्त श्रीनाथ पुत्र अर्जुन धोबी निवासी सिताब दियर अठगांवा थाना बैरिया जनपद बलिया व दिनेश उर्फ प्रधान धोबी पुत्र झाकड़ धोबी निवासी सिताब दियर अठगांवा थाना बैरिया जनपद बलिया सम्बन्धित मु0नं0 374/24 सरकार बनाम उमेश धोबी एनसीआर नं0 -142/22 धारा 323 भादवि में तथा माननीय न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड जनपद बलिया द्वारा निर्गत NBW वारण्ट के आदेश के क्रम में एक अभियुक्त त्रिभुवन राम पुत्र स्व0 भगेलू राम निवासी श्रीपालपुर थाना बैरिया जनपद बलिया सम्बन्धित मु0अ0नं0-531/23 धारा 323,506, 345 भादवि में पुलिस टीम द्वारा उनके घर व मिलने वाले सम्भावित स्थान पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय बलिया भेज दिया गया ।

Karunakar Ram Tripathi
113

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap