Tranding
Fri, 17 Apr 2026 06:25 PM

डीएम व एसपी ने तहसील बिल्थरा रोड में जन सुनवाई कर निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

धनंजय शर्मा      

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा जनपद बलिया के तहसील बेल्थरा में शनिवार को आयोजित तहसील दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा शिकायतों को गम्भीरता से लेकर गुणवत्तापूर्ण व निष्पक्ष निस्तारण किया गया। 

  तहसील दिवस में प्राप्त शेष शिकायती प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण जल्द से जल्द कराया जायेगा ।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील दिवस पर आये सभी प्रकरण को शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधि0/कर्म0गण को निर्देशित किया गया है ।

इस अवसर पर बिल्थरारोड एसडीम अखिलेश यादव, तहसीलदार अंकुर कुमार यादव, सीयर नायक तहसीलदार अनिल कुमार यादव, भीमपुरा नायक तहसीलदार दुर्गेश जी, बीडीओ शिवांकित वर्मा, नगर पंचायत ईओ मनोज कुमार पांडे, सीयर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर राकेश सिंह, एसडीआई राकेश सिंह, एडीओ पंचायत मनोज सिंह, उभांव थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह, समेत विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
144

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap