रोजा रख कर हो रही ईद की खरीदारी।
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। सोमवार को 23वां रोजा इबादत में बीता। ईद की खरीदारी जोर पकड़ चुकी है। बाजार रात-रात भर गुलजार रह रहा है। अमीर-गरीब सभी चाहते हैं कि ईद में कोई कमी न रह जाए इसलिए लोग बाकायदा सामानों की लिस्ट बनाकर चल रहे हैं। लोग रोजा रखकर खरीदारी कर रहे हैं। दिन-रात बाजार भरा रह रहा है। दर्जियों की दुकानें देर रात तक खुली रह रही हैं। शाह मारुफ, रेती में तो अमीनाबाद जैसा नजारा दिख रहा है। फुटपाथ के दुकानदार चिल्ला-चिल्ला कर ग्राहकों को बुला रहे हैं।