Tranding
Sat, 30 May 2026 04:34 PM

नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट ने बेटी अंजली के विवाह में दिया सहयोग व आशीर्वाद।

नवेद आलम

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी एवं प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार अग्रवाल ने गोरखपुर की बेटी अंजली जो एक गरीब परिवार की बेटी हैं उसके विवाह के अवसर पर बेड बॉक्स वाली बेड, ड्रेसिंग टेबल, बेड गद्दा आदि समान भेट करते हुए नेशनल ह्यूमन राइट्स एण्ड जस्टिस मूवमेंट के पदाधिकारी एवं सदस्य गण ने आशीर्वाद दिया। वही प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कहा की किसी भी गरीब बेटी के विवाह में सहयोग किया जाना किसी तीर्थ पर जाने के समान है

वही प्रदेश अध्यक्ष अशफाक हुसैन मेकरानी ने कहा की गोरखपुर की बेटी बहन अंजली के विवाह के अवसर पर जो प्यार आशिर्वाद सहयोग ह्यूमन राइट्स के साथियों ने किया है वो तारीफ के काबिल है ईश्वर से प्रार्थना है हम सब मिलकर मानव सेवा में ऐसे ही अपना योगदान हमेशा बुलन्द रखें और निस्वार्थ सेवा कार्य देते रहे।

इस मौके पर अंजली को आशीर्वाद देने में प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद समीउद्दीन समी, प्रदेश कोषाध्यक्ष रेहान मारूफी, प्रदेश संयुक्त सचिव डा इरफान खान,मुजीबुर्रहमान अंसारी, लाल बाबू श्रीवास्तव, स्वामी चरण शाही, अभय पाल सिंह, हरीश चन्द गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार मुर्तजा हुसैन रहमानी, असरार आलम,मोहम्मद रजा लड्डन खान,मोहम्मद मुक्ताद्दीर, आकिब, आदि शामिल रहे

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
88

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap