Tranding
Sat, 28 Feb 2026 12:47 PM

दिव्यांग व बुजुर्गों को मुफ्त सहायक उपकरण शिविर के माध्यम से मिलेगा:-सांसद

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिला में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष शिविरों के माध्यम से एलिम्को कोलकता के विशेषज्ञ चिकित्सक लाभार्थियों की जांच करेंगे,शिविरों के आयोजन तीन स्थानों पर किया जाएगा। 6 मार्च को चनपटिया के प्रखंड कार्यालय परिसर में नौतन विधानसभा क्षेत्र के लिए शिविर का आयोजन होगा,वही 7 मार्च को बैरिया के बुनियाद केंद्र में, बेतिया में 8 मार्च को प्रखंड कार्यालय परिसर में सिविल लगेंगे।अभ्यर्थियों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, तीन पहिया साइकिल, व्हीलचेयर,श्रवण यंत्र और छड़ी जैसे उपकरण निशुल्क दिया जाएंगे। मानसिक दिव्यांगों और नेत्रहीन दिव्यांगों के लिए विशेष किट की व्यवस्था की गई है,साथ ही जरूरतमंद लोगों को कृत्रिम अंग भी उपलब्ध कराए जाएंगे। लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को पहचान पत्र,दिव्यंग़ प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र लाना होगा।संसद में संवाददाता को बताया कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी योजना है। कार्यक्रम में मौजूद नौतन के विधायक,नारायण प्रसाद, चनपटिया के विधायक, उमाकांत सिंह,रवि सिंहऔर आनंद सिंह मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap