महराजगंज में पुलिस कर्मियों के तबादले, कई उपनिरीक्षक व सिपाही इधर-उधर किए गए
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
जनपद महराजगंज में पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से कई पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक, महिला कांस्टेबल तथा कांस्टेबलों को विभिन्न थानों और चौकियों पर नई तैनाती दी गई है।
तबादले के क्रम में उपनिरीक्षक आशीष सिंह को सर्विलांस सेल से प्रभारी स्वाट बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक अजय वर्मा को चौकी प्रभारी करवा फरेन्दा से चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट थाना कोतवाली भेजा गया है।
उपनिरीक्षक अवधेश कुमार को चौकी प्रभारी शिकारपुर (थाना भिटौली ) से चौकी प्रभारी कस्बा फरेन्दा थाना फरेन्दा की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक मनोज यादव को जनसुनवाई सेल से चौकी प्रभारी शिकारपुर (थाना भिटौली ) नियुक्त किया गया है, जबकि उपनिरीक्षक विवेक सिंह को चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट थाना कोतवाली से थाना कोतवाली में तैनात किया गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक अंकिता गौड़ को थाना बरगदवा से थाना कोतवाली भेजा गया है।
महिला कांस्टेबल प्रिया भारती को थाना परसामलिक से महिला थाना में तैनाती दी गई है।
हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार सिंह को साइबर थाना से एसओजीटी में भेजा गया है।
महिला कांस्टेबल रीना यादव को थाना सिंदुरिया से थाना कोतवाली स्थानांतरित किया गया है।
कांस्टेबल अरविंद कुमार को थाना कोतवाली से थाना फरेन्दा तथा कांस्टेबल रविकांत उपाध्याय को थाना निचलौल से थाना सोनौली भेजा गया है।