Tranding
Fri, 17 Apr 2026 03:16 PM

शादी का झांसा देकर युवती को किया गर्भवती, धोखे से कराया गर्भपात, प्राथमिकी दर्ज

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक गांव में एक युवतीअपने मां के घर पर रह कर पढ़ाई रही थी,उस 22 साल की युवती को प्रेम प्रसंग में फंसा कर,शादी का झांसा देकर, यौनशोषण करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। लौरियाथानाअध्यक्ष,रमेश कुमार शर्मा ने संवाददाता को बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मनजीत राम तथा उसके दो स्वजन् के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।मामले की जांच की जा रही है। मामले में दोषी पाए गए लोगों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि वह बचपन से ही अपने मामां के घर रहती है, उसी गांव का रहने वाला मनजीत राम,उम्र 20 वर्ष बराबर घर पर आता जाता था,वह उससे प्रेम करता था, पिछले 3 साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था,इस दौरान वह गर्भवती हुई,तो धोखे से दवा देकर गर्भपात करा दिया।

Karunakar Ram Tripathi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap