Tranding
Tue, 02 Jun 2026 05:47 AM

परतावल मारपीट मामलें में पुलिस ने राजन मद्धेशिया को न्यायिक हिरासत में भेजा, समर्थन में आईं सैकड़ो महिलाएं

महराजगंज, उत्तर प्रदेश 

महराजगंज जिले के नगरपंचायत परतावल में चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया और उनके पूर्व समर्थक राजन मद्धेशिया के बीच हुई मारपीट के मामलें में राजन मद्धेशिया को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मंगलवार को शाम के वक़्त सैकड़ों महिलाओं ने राजन मद्धेशिया के आवास जो परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित है वहा पर इकट्ठा होकर उनका समर्थन किया।

महिलाओं ने राजन मद्धेशिया की रिहाई की मांग की और पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए मारपीट के वीडियो के बाद लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। कुछ लोग राजन मद्धेशिया के समर्थन में हैं, जबकि कुछ लोग सतीश मद्धेशिया के समर्थन में हैं। पुलिस नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस मामले पर पल-पल नजर बनाई हुई है। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

India khabar
173

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap