Tranding
Sat, 30 May 2026 01:59 AM

पी एन एकेडमी में पांचवे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश 

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल (त्रिपाठी चौक) पर स्थित पी एन एकेडमी में पांचवे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने फीता काटकर किया।

इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी, सुजीत विक्टर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों को बैच लगाकर विद्यालय की शिक्षिका सुप्रिया सिंह एवं रिया अग्रहरी ने स्वागत किया साथ ही विद्यालय के शिक्षक नितिन राफेल ने विद्यालय के प्रबंधक महोदय का अपने खूबसूरत अल्फाज़ से स्वागत किया।

 विद्यालय के प्रबंधक के द्वारा मसाल जलाकर क्लास 8 के छात्र पंकज ने अपने पूरे जोश के साथ फील्ड का चक्कर लगाया।

चारों हाउस रेड, ग्रीन, ब्लू और येलो हाउस के बच्चों के द्वारा परेड किया गया।

 परेड के बाद नन्हें बच्चों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जो बहुत ही आकर्षक रहा।

इस वेलकम सॉन्ग को दिव्या वर्मा, अभिज्ञा,स्वाती,राजनंदनी उपाध्याय, वेदाँशी, परिधि एवं अनन्या सिंह ने अपनी शिक्षिका उज्ज्वला सिंह के मार्गदर्शन में तैयार किया।

 कार्यक्रम में छोटे बच्चों का हाउस वाइज फ्रॉक जंप, स्लो साइकिल रेस एवं कबड्डी का गेम कराया गया।

इस कार्यक्रम में रेफरी की भूमिका विद्यालय के शिक्षक गिरिजेश्वर सिंह ने निभाया। कार्यक्रम में जितेंद्र राय, राघवेंद्र ओझा, राहुल सिंह,प्रियंका पाठक, सुनीता सिंह, अर्चना पाण्डेय, सुमन, ममता श्रीवास्तव, रानू सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Karunakar Ram Tripathi
127

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap