Tranding
Sat, 28 Feb 2026 03:34 PM

विश्व में सर्वाधिक मजबूत भारत का संविधान -हाशिम रिजवी

देश की उन्नति और प्रगति मे योगदान दे सभी देशवासी -विजय यादव 

ध्वजारोहण कर देश के अमर शहीदो को पत्रकारो ने किया नमन। 

भारतीय संविधान और शहीदो की वीरगाथा को किया गया याद। 

डुमरियागंज,सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील कार्यालय डुमरियागंज पर गणतंत्र दिवस की 76 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पत्रकारों ने पूरी शान से तिरंगा फहराया गया। भारतीय संविधान का महत्व व स्वतंत्रता संग्राम और देश की आजादी मे वीर सपूतो का योगदान पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल हाशिम रिजवी, बस्ती मण्डल मीडिया प्रभारी विजय यादव, तहसील अध्यक्ष राजेश यादव, महामंत्री पीडी दूबे सहित कई वक्ताओ ने रोशनी डालते हुऐ अमर शहीदो को नमन किया।तथा देश को गुलामी की जनजीरो से अपने प्राणो की आहूति देकर आजाद कराने वाले ज्ञात अज्ञात शहीदो की वीर गाथा को याद कर लोगो से देश हित और राष्ट्रहित मे योगदान देते रहने की अपील की गई। संगठन के प्रदेश सचिव हाशिम रिजवी ने कहा कि हमारे देश का संविधान सबसे मजबूत है।भारत आज विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है। मण्डल मीडिया प्रभारी विजय यादव ने कहा कि देश की उन्नति और प्रगतिशील बनाने के लिए पूरी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा कर्तव्य, परायणता के साथ सभी देशवासी देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दे। उन्होने कहा कि हम सभी को  संविधान निर्माताओ, देश के लिए अदृम साहस बलिदान करने वाले वीर सपूतों का हमें कृतज्ञ होना चाहिए, जिनके योगदान से देश समग्र विकास की तरफ बढ़ रहा है सतर्क रहना होगा, जातिवाद और नफरत और भेदभाव फैलाने वाले नफरती निगाहों से हमेशा सावधान और सतर्क रहें। नमन करता हूं शहीदों को जिनके जीवन में यह मुकाम आता है खुशनसीब है वह लोग जिनका लहू देश के काम आता है।कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित पत्रकारो मे मिष्ठान वितरित किया गया। 

इस दौरान मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद इस्माईल, कुलदीप दूबे, सफायत अली, आदित्य विक्रम सिंह, देवानंद पाठक, सच्चिदानंद मिश्रा, गणेश अग्रहरि, संदीप दूबे,सुहेल अहमद, मोहम्मद नईम आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
87

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap