Tranding
Thu, 16 Apr 2026 07:15 PM
धार्मिक / Feb 16, 2025

कोट धाम में भव्य कलश यात्रा के साथ शत् चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

परतावल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

 विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 2 वल्लभनगर (तिवारी टोला) में स्थित कोट की भगवती के दरबार में द्वितीय शत् चंडी महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।

 इस भव्य कलश यात्रा की शुरुआत मंदिर प्रांगण में नौ कन्याओं का पूजन कर प्रभु राम, माता सीता और हनुमान जी की आरती के बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी के द्वारा फीता काटकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया।

यह कलश यात्रा कोट धाम से निकल कर परतावल बाजार होते हुए परतावल चौक से हठी माता के मंदिर पर माथा टेक यात्रा में शामिल सभी कन्याओं ने कलश में जल भर कर पुनः कोट धाम के लिए निकल पड़ी। इस कलश यात्रा में काफ़ी जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस यात्रा में प्रशासन का भी काफ़ी सहयोग रहा।

रास्ते में राज गैस सर्विस के ऑफिस पर युवा समाजसेवी राजनरायण ने सभी पैदल यात्रियों के लिए जलपान की उचित व्यवस्था किए थे।

 कलश यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कृष्ण त्रिपाठी, धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, संतोष कृष्ण त्रिपाठी, पंकज कृष्ण त्रिपाठी, बृजेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, प्रजेश कृष्ण त्रिपाठी, भाष्कर राम त्रिपाठी, करुणाकर राम त्रिपाठी सहित पूरा त्रिपाठी परिवार एवं पूर्व जिलापंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह सहित नगर पंचायत परतावल के समस्त नगर वासी इस कलश यात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य के सहभागी बने और इस कलश यात्रा को सफल बनाया।

Karunakar Ram Tripathi
175

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap