Tranding
Tue, 14 Apr 2026 10:02 PM

सरकार से मार्गदर्शन प्राप्ति के बाद ही विभागीय योजनाओं पर होगा निर्णय।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय नगर निगम कार्यालय में,महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति की बैठक सम्पन्न हुई।महापौर के कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में,वर्ष 2025-26 के लिए सभी दो दर्जन सैरातों की बंदोबस्ती प्रक्रिया शुरू की गई। महापौर ने कहा नगर निगम क्षेत्र के सभी सैरातों की बंदोबस्ती के लिए निविदा का प्रारूप बना कर अगली सशक्त समिति की अगली बैठक मेंअचूक रूप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित किया जाए,इसके साथ नगरआयुक्त, विनोद कुमार सिंह से महापौर और अन्य सदस्यगण ने कहा कि आगामी वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक बजट प्रारूप तैयार करने में निगम के सर्वांगीण विकास की गति देने केआधार पर तैयार किया जाय,इसके साथ ही महापौर ने वार्षिक बजट प्रारूप को सशक्त समिति कीअगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इससे पूर्व नगर निगम क्षेत्र में जारी विकास योजनाओं की समीक्षा की गई,वही विभागीय योजनाओं के कार्यान्वयन पर नगर विकास एवमआवास विभाग से मार्गदर्शन प्राप्त होने के बाद ही आगे का निर्णय आगामी बैठकों में लेने का निर्णय किया गया। बैठक में नवागत उपनगर आयुक्त, मोहम्मद शाहिद,नवागत कनीय अभियंता,रविंन्द्र कुमार सिंह का महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा स्वागत किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
95

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap