Tranding
Mon, 01 Jun 2026 08:31 PM

21 दिसंबर को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के प्रांगण में जॉब कैम्प का होगाआयोजन।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

श्रम संसाधन विभाग द्वारा जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के प्रांगण में 21 दिसंबर 2024 को जॉब कैम्प का आयोजन होगा। इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है।

जिला नियोजन पदाधिकारी, मुकुंद माधव द्वारा संवाददाता को बताया गया कि निजी नियोजक द्वारा गेस्ट सर्विस एसोसिएट एंड किचेन सर्विस एसोसिएट के पद पर कार्य करने हेतु इच्छुक कुल-30 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को, 13000-15000 रूपया प्रतिमाह मानदेय प्रदान की जायेगी।कार्यस्थल गुजरात, बेंगलुरु,मुम्बई, दिल्ली होगा।

उन्होंने आगे बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला नियोजनालय में दूरभाष संख्या-06254-295737 पर हेल्प सेन्टर बनाया गया है। अभ्यर्थी विशेष जानकारी के लिए हेल्प सेन्टर पर संपर्क कर सकते हैं।

Karunakar Ram Tripathi
104

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap