Tranding
Mon, 27 Apr 2026 05:07 AM

ससुराल में प्रताड़ना से बीमार विवाहिता की अस्पताल में हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने इस तरह प्रताड़ित की,खाना पीना भी बंद कर देने के बाद और बिल्कुल ही बीमार पड़ गई, इसके इलाज हेतु सदर अस्पताल बेतिया में भर्ती किया गया था,जो इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतिका की पहचान,स्थानीय नगर निवासी,छोटन शाह की पत्नी,ब्यूटी देवी,उम्र 24 वर्ष बताई गई है।घटना की सूचना पर अस्पताल नाका थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया, इधरअस्पताल में मौजूद मृतक के पिता नगर थाना के कोईरी टोला,वार्ड नंबर 26 निवासी, राकेश शाह ने संवाददाता को बताया की ब्यूटी कीशादी वर्ष 2019 में छोटन साह से हुई थी,उसका पति राजमिस्त्री का काम करता है,उसकी जो दो बेटी, स्नेहा कुमारी,3.5 वर्ष, गौरी कुमारी,उम्र डेढ़ वर्ष की है,उसके पति छोटन शाह, ससुर,जग्गू शाह,सास,मैना देवी,भसुर,रामबाबू साह,उपेंद्र शाह, दयादीन,सीमा देवी,न ननंद,माला पर ब्यूटी के साथ मारपीट करने तथा खाना नहीं देने का आरोप प्राथमिकी में लगाया है। संवाददाता को पता चला है कि ब्यूटी का पति दारु पीता था,जिसका विरोध ब्यूटी किया करती थी,पति व परिवार के अन्य सदस्यों ने दीपावली से खाना देना बंद काआरोप लगाया है,जिससे वह काफी दिनों से टीबी रोग से ग्रसित हो गई, नगर के कोइरी टोला वार्ड नंबर 26 निवासी,राकेश शाह की बेटी, ब्यूटी देवी जीएमसीएच में भर्ती कराया गया,इलाज चल रहा था,पिता ने बताया कि खाना नहीं देने के कारण उसकी बेटी को टीबी की बीमारी हो गई थी,एक सप्ताह के बाद वह ठीक हो जाने के बादअपनी पुत्री को घर ले आए,10 दिन बाद फिर तबीयत बिगड़ने लगी,दोबारा भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

Karunakar Ram Tripathi
72

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap