Tranding
Wed, 15 Apr 2026 11:40 AM

तेज रफ्तार बाइक सवार पुल के रेलिंग से टकराये, एक की मौत, दो हुए बुरी तरह घायल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक तेज रफ्तार बाइक सवार चालक, बाईक पर बैठे युवक, पुल के रेलिंग से टकरा गए जिससे एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई,दो युवक बुरी तरह घायल हो गए हैं,जिनका इलाज सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल में चल रहा है,एक युवक की स्थिति चिंताजनक देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है।पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सदर मेडिकल अस्पताल भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि नौतन थाना क्षेत्र के परसौनी तरकोलवा घाट की बताई गई है।थानाअध्यक्ष, राजेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान,नौतन के दक्षिण तेंलू तेलुहा निवासी,स्वर्गीय छोटू साहनी के 24 वर्षीय बेटे,दीपू कुमार के रूप में की गई है, जबकि घायलों की पहचान 19 साल के बिकाऊ कुमार और 20 साल के बेचू कुमार के रूप में की गई है।बेचू का अस्पताल में इलाज चल रहा है।थानाअध्यक्ष ने आगे बताया के बिकाऊ और बेचू का इलाज के लिए जीएमसीएच में परिजनों को सहयोग से भर्ती कराया गया,बिकाऊ की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया,जबकि बेचू का इलाज जीएमसीएच में ही चल रहा है। संवाददाता को पता चला है कि दीपू कुमार इकलौता कमाने वाला बेटा था,घर की सारी जिम्मेदारी दीपू पर ही थी,उसके पिता छोटू सहनी की 5 साल पहले ही मौत हो चुकी है।

Karunakar Ram Tripathi
106

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap