Tranding
Mon, 15 Jun 2026 06:18 PM

नवल्स ने जीते सर्वाधिक स्वर्ण पदक।

सेराज अहमद कुरैशी 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

नवल्स एकेडमी कुसम्ही के छात्रों ने खेल में सर्वाधिक स्वर्ण पदक के साथ लोगों का दिल भी जीता, खेल जगत फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित जिला स्तरीय मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा का आयोजन रवींद्र किशोर शाही स्टेडियम, देवरिया में हुआ। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के विद्यालयों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। नवल्स एकेडमी कुसम्ही के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग कर अपना परचम लहराया, छात्रों ने कुल 28 गोल्ड मैडल और 1 सिल्वर मेडल जीता।

चेस प्रतियोगिता में सत्यम गुप्ता एवं नवेन्दु मणि ने गोल्ड जीता। वहीं फुटबॉल टीम और टग ऑफ वॉर के खिलाड़ियों ने भी अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर गोल्ड जीता और प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने एथलीट में भी अव्वल दर्जे का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड जीता। विद्यालय की छात्रा हर्षिता सिंह ने मेजर ध्यान चन्द के जीवनी पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमैन डॉ. संजयन त्रिपाठी, अधिशासी निदेशक श्रीमती किरन त्रिपाठी, निदेशक डॉ. प्रांजल यस. त्रिपाठी, प्रखर त्रिपाठी, एकेडमिक निदेशक डॉ. विनय कुमार झा, डॉ. अरविंद कुमार सोनी, प्राचार्य पिंकी तिवारी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त कर विद्यार्थियों को बधाई दी।

Karunakar Ram Tripathi
296

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap