Tranding
Mon, 01 Jun 2026 06:49 PM

समेकित जांच चौकी डोभी से 560 लीटर स्प्रीट बरामद, एक गिरफ्तार..

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार

जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल से उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने 560 लीटर स्प्रीट बरामद किया है।इस मामले में एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार युवक पूर्वी चंपारण जिले का रहने वाला है।इस आशय की जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिया रंजन ने बताया कि समेकित जांच चौकी डोभी से एक वीआईपी वाहन संख्या जेएच05एएच/ 0120 से 560 लीटर स्प्रीट बरामद किया गया है।इस सिलसिले में गुड्डू आलम नामक एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो पूर्वी चंपारण जिले के तिरकोलियां थाना अंतर्गत मजुराहो गांव का रहने वाला हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ अनुसंधान के उपरांत आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा। छापेमारी दल में शामिल अधिकारियों में मद्य निषेध विभाग के निरीक्षक रामप्रीत कुमार, एएसआई दीपक राम,दिलीप कुमार, राहुल कुमार के अलावे होमगार्ड के जवान मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
167

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap