Tranding
Mon, 01 Jun 2026 11:07 AM

नवल्स नेशनल एकेडमी, बक्शीपुर के बच्चों ने निकाली यातायात जागरूकता रैली..

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

(गोरखपुर) महानगर के बक्शीपुर स्थित नवल्स नेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों ने अभियान चलाकर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालय से लेकर शहर के शास्त्री चौक तक रैली निकाली। शास्त्री चौक पर बच्चों ने नुक्कड़ नाटक कर जन-जन को यातायात नियमों के प्रति चेताया, नुक्कड़ नाटक में छात्रों ने यातायात नियमों का पालन करने के महत्व को रोचक एवं मनोहारी ढंग से प्रस्तुत किया।

जागरूकता अभियान का निर्देशन संजय श्रीवास्तव (ट्रैफिक पुलिस मित्र) और ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने किया। रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने जैसे सभी महत्वपूर्ण संदेश आम जनमानस तक पहुंचाया।

नवल्स नेशनल एकेडमी के अकादमिक निदेशक डॉ. अरविंद कुमार सोनी एवं विद्यालय के प्राचार्य शैलेन्द्र साहनी ने इस पहल के लिए छात्रों की प्रशंसा की और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम ने न केवल बच्चों को सामाजिक जिम्मेदारी का अनुभव कराया, बल्कि नागरिकों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Karunakar Ram Tripathi
95

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap