Tranding
Fri, 05 Jun 2026 10:50 PM
धार्मिक / Nov 19, 2024

सांथा में गायत्री यज्ञ का हुआ आयोजन।

सांथा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

गरीब शक्ति के ब्यूरो चीफ विकास अग्रहरी जी के निवास स्थान  सा था में मंगलवार को गायत्री यज्ञ किया गया।यज्ञ शांति कुंज हरिद्वार केगायत्री परिवार के परिजनों द्वारा संपन्न कराया गया।गायत्री यज्ञ में सभी के सद्बुद्धि, कल्याण और उज्जवल भविष्य हेतु गायत्री मंत्र एवम् महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां प्रदान की गई।यज्ञ में मुख्य यजमान विकास अग्रहरी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पूजा अग्रहरी ने यज्ञ में आए हुए सभी के ऊपर अक्षत पुष्प डालकर स्वागत किया।यज्ञ में गायत्री यज्ञ के महत्व और आज के समय में गायत्री महामंत्र का जप सभी के लिए आवश्यक है इस विषय पर युवा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आचार्य राजमणि शर्मा जी ने विस्तार से बताया।उन्होंने बताया कि गायत्री जप से सद्बुद्धि आती है और जब व्यक्ति को सद्बुद्धि आती है तो वह सत्कर्म करता है और उसका भविष्य उज्ज्वलहो जाता है। यज्ञ में संगीत विश्वजीत वर्मा जी द्वारा दिया गया।कर्मकांड फूल देव मणि त्रिपाठी जी द्वारा कराया गया।

  । यज्ञ में मुख्य रूप से देवेंद्र प्रताप यादव ,विकास शर्मा,कमलेश यादव,मोनू श्रीवास्तव,अभिषेक अग्रहरी,राम चंद्र मद्धेशिया,धर्मराज अग्रहरी,दिनेश चौरसिया,वासदेव यादव,प्रेम नारायण राय,हीरालाल,वृजभूषण आदिपुरुष और महिलाएं उपस्थित रहीं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
151

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap