Tranding
Fri, 05 Jun 2026 07:24 PM

गणतंत्र दिवस के अवसर पर, सदकात फाउंडेशन के द्वारा किया गया झंडोत्तोलन कार्यक्रम।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के लिबर्टी सिनेमा के पास,मोहल्ला, काली बाग,वार्ड नंबर 10,डॉक्टर अहमद के परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह 2023 का आयोजन,सद्कात फाउंडेशन के दुआरा किया गया,जिसमें शहर के गणमान्य व्यक्ति,सामाजिक कार्यकर्ता,बुद्धिजीवी,शिक्षाविद, डॉक्टर,अधिवक्ता की उपस्थिति सराहनीय रही। इस समारोह में सर्वप्रथम झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया गया, झंडोत्तोलन,समाजसेवी,रामदास बैठा,प्रख्यात कवि,गोरख प्रसाद मस्ताना,डॉआर आज़म,डॉ हंजला,इश्तियाकअहमद,फैयाज हुसैन,मोहम्मद शाहिद, जुनेदअहमद की उपस्थिति में किया गया,इस मौके पर,सद्कात फाउंडेशन,अध्यक्ष,सचिव,सदस्य उपस्थित थे। उपस्थिति गणमान्य व्यक्तियों ने अपने अपने विचार रखे। सदकात फाउंडेशन के अध्यक्ष ने अपने फाउंडेशन के करगुजारी, उद्देस्य,वर्ष में काम किए गए की ब्योरा पेश किया,साथ ही अपने स्कूल के संचालन को भी बताया,जिसमे अभी 20 बच्चे को मुफ्त तालीम दिया जा रहा है,और अगले साल से 40 बच्चों को फ़्री तालीम देने का कार्यक्रम को बताया।इस मौके पर मुफ्त जांच शिविर भी लगाया गया,जिसमे,30 से 35 लोगों ने अपनी अपनी विभिन्न रोगों से संबंधित जांच कराए,इस जांच शिविर में,डॉ आर आज़म,डॉ हंजला एवं अन्य डाक्टरों के सहयोग से जांच कार्यक्रम संपन्न किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
153

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap