Tranding
Sat, 28 Feb 2026 12:26 PM

दिल के छेद का वक्त पर इलाज न होने हो सकती है मौत : डॉक्टर शाइस्ता

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना राज्य के आर्थिक रूप से गरीब ह्रदय रोग से ग्रसित बच्चों के लिए जीवनदायिनी है।इसके तहत वैशाली जिले से अब तक 109 बच्चों का सफल सर्जरी हो चुका है।विभिन्न प्रखंड की RBSK टीम द्वारा 0 से 18 वर्ष के बच्चों का स्वास्थ्य जाँच आंगनवाड़ी केंद्र और सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों मे जाकर किया जाता है।इसी का परिणाम है कि पूर्ण इलाज और स्वस्थ होने की उम्मीद छोड़ चुके पीड़ित बच्चे पूरी तरह स्वस्थ्य हो रहे है और बच्चों क़ो नया जीवन मिल रहा है।अब तक 109 बच्चों का सफल ऑपरेशन हुआ है और उन्हें जीवनदान मिला है, जिसमे बहुत सारे बच्चों का इलाज आई.जी.आई सी. पटना, आई. जी. आई. एम.एस, पटना और श्री सत्य साईं ह्रदय अस्पताल अहमदाबाद मे ऑपरेशन किया गया है जो कि बिल्कुल नि:शुल्क हुआ है और अब मेदांता मे भी होगा सर्जरी। डीoइoआईoसीo प्रबंधक -सह-समन्वयक RBSK- डॉक्टर शाइस्ता इब्राहिम जिलानी ने बताया कि बिहार के 38 जिलों मे से वैशाली सर्वाधिक ह्रदय रोग की सर्जरी कराने मे दूसरे स्थान पर है।जिसका श्रेय वह अपनी टीम को देती है क्योंकि उनकी टीम और उनके समन्वय से ही यह हो पाया है।डॉक्टर शाइस्ता ने यह भी बताया की जन्मजात रोगों मे ह्रदय मे छेद होने के लक्षण बहुत सारे बच्चों मे शुरुआती दौर मे ही दिखने लगते है और ऐसे बच्चों को सही समय पर पहचान कर उनका सही समय पर इलाज कराने का काम हम और हमारी चलन्त चिकित्सा दल की टीम करती है।जिसमे हमारे डीएम सर,सीएस सर और डीपीएम सर वैशाली का पूर्ण सहयोग मिलता है।दिल मे छेद एक गंभीर समस्या है जिसका निदान समय होते नही किया गया तो बच्चे कि जान भी जा सकती है।इस योजना के तहत ह्रदय रोग से ग्रसित बच्चों का मृत्यु दर कम हुआ है और बहुत गरीब परिवारों के चेहरे पर मुस्कान आई है।जिला स्वास्थ्य समिति हाजीपुर से बाल हृदय योजना अंतर्गत जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पटना मे पहली बार कैंप में शामिल होने हेतु 17 बच्चों को एक या दो अभिभावक के साथ 102 एंबुलेंस के माध्यम से जिला पदाधिकारी वैशाली, आदरणीय श्री यशपाल मीणा जी और उनकी सुपुत्री द्वारा हरी झंडी देखा कर जयप्रभा मेदांता हॉस्पीटल पटना के लिए रविवार को रवाना किया गया।मौके डीपीएम डॉक्टर कुमार मनोज, डीoइoआईoसी प्रबंधक-सह-समन्वयक RBSK, डॉक्टर शाइस्ता, फार्मासिस्ट नवीन कुमार उपस्थित थे।जबकि मेदांता हॉस्पिटल पटना मे फार्मासिस्ट राजीव कुमार और शशिकांत कुमार उपस्थित होकर बच्चों और संस्थान के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।

Karunakar Ram Tripathi
137

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap