Tranding
Tue, 14 Apr 2026 11:41 PM

बेतिया कृषि भवन परिसर में भारत का शान तिरंगा का कचरा में हो रहा है अपमान।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी के सरकारी आवास से सेट बेतिया का कृषि भवन परिसर में कचरा काअंबार लगा हुआ है,इतना ही नहीं कचरे के अंबार में देश की शान तिरंगा का जबरदस्त अपमान हो रहा है,इस कचरे में देश की शान तिरंगा का किस तरहअपमान हो रहा है,यह सोचनीय विषय है। बेतिया कृषि भवन परिसर में कार्यरत उच्च वर्गीय,निम्न वर्गीय कर्मचारी एवं पदाधिकारी हैं,सबके नजरों के सामने देश की शान तिरंगा का अपमान हो रहा है,मगर यह सभी कर्मचारी और उच्च पदाधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं,इन सभी लोगों के आंख के सामने देश की शान तिरंगा का अपमान हो रहा है,मगर कोई भी कर्मीआंख से देखते हुए भी इसको कचरा से उठाने का गवारा नहीं कर रहा है,इससे यही समझा जा सकता है कि देश की शान तिरंगा का अपमान करना इस कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों का शान है। देश की शान तिरंगा का अपमान करना एक दंडनीय अपराध है,मगर इस पर कार्रवाई करने वाला जिला प्रशासन भी तैयार नहीं है। जिला पदाधिकारी,पश्चिम चंपारण को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, संबंधित बेतिया कृषि भवन परिसर की सफाई करने का आदेश निर्गत करना चाहिए साथ ही संबंधित कार्यालय के पदाधिकारी,कर्मियों को दंडित करना चाहिए ताकिआगे इस तरह का किसी भी सरकारी कार्यालय परिसर में,कोई भी देश की शान तिरंगा का अपमान करने की जुर्रत भी नहीं कर सके।

Karunakar Ram Tripathi
81

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap